खामेनेई की मौत पर दुनियाभर में कैसी प्रतिक्रिया


19 Mar, 2026 08:35 PM IST  (अपडेटेड 24 Mar, 2026 04:30 AM IST)

अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर दुनियाभर के नेताओं और मीडिया ने प्रतिक्रिया दी है। जर्मनी ने कहा कि ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है। वहीं रूस ने इस हमले को गलत बताया। उधर, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा है। सऊदी अरब ने बहरीन, यूएई, कतर, जॉर्डन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे "ईरानी आक्रामकता" बताया। BBC ने लिखा - ईरान के लिए यह बहुत बड़ा मोड़,NYT: इजरायल और अमेरिका के कट्टर दुश्मन खामेनेई की मौत, अलजजीरा: US, इजराइल ने ईरान पर हमला किया: खामेनेई की मौत, तेहरान ने हमले शुरू किए।